आशा बहू स्वास्थ्य समिति उत्तर प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन


बस्ती, 08 जनवरी 2020। आशा बहू स्वास्थ्य समिति उत्तर प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञाप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेपी त्रिपाठी को सौंपकर प्रदेश सरकार द्वारा आशा कार्यकत्रियों के लिये घोषित परफारमेंस बेस 750 रूपया प्रतिमाह दी जाने वाली धनराशि को निश्चित मासिक मानदेय के रूप में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किये जाने की मांग किया है।

मण्डल अध्यक्ष सुशीला देवी की अगुवाई में एकजुट आशाओं ने सीएमओ से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। कहा परफारमेंस बेस के भुगतान के लिये तरह तरह से आशाओं का शोषण किया जा रहा है। बैंक खातों में धनराशि निश्चित मासिक मानदेय के रूप में सीधे ट्रांसफर किये जाने से की इसकी संभावना नही रह जायेगी और आशायें शोषण मुक्त होंगी। ज्ञापन सौंपते समय प्रतिभा पाण्डेय, आरती देवी, रेनू सिंह, सुनीता देवी, कंचन राव, सरिता चौधरी, मीरा चौधरी, पूनम कुमारी, राधिका देवी, अर्चना पाल, प्रीती उपाध्याय, इन्द्रावती त्रिपाठी, सुबाष चन्द्र उपाध्याय, सुदेश्वर यादव, अनीता सिंह, रेखा चौधरी, सरोज पाण्डेय, नीलू शुक्ला आदि मौजूद रहीं।