मुम्बई 29 अप्रैल2020,मशहूर अभिनेता इरफान का यहां कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी सुतापा, बेटा बाबिल और अयान हैं। इरफान के पार्थिव शरीर को दोपहर बाद वर्सोवा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम मशहूर शख्सीयतों ने इरफान के निधन पर शोक जताया है। भारत सरकार ने इरफान को 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
अलविदा इरफान: कैंसर से जंग हार गया सिनेमा का असली वॉरियर