आगरा 29 अप्रैल 2020 निo सा ,आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुधवार को संक्रमितों की संख्या में फिर इजाफा हुआ। जांच रिपोर्ट में 21 नए संक्रमित पाए गए। अबतक 425 लोग संक्रमित हो चुक हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि 69 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
देश में अगरा 11वें स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर मुंबई, 10वें पर भोपाल और आगरा के बाद 12वें पर जोधपुर है। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दी। उधर, अप्रैल में लगातार 29वें दिन आगरा में संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 11 लोगों की जान जा चुकी है।
ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च के 31 दिनों में संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा 12 था, वो 29 अप्रैल तक बढ़कर 425 हो गया। यानी 29 दिनों में 413 संक्रमित मिले। इस दौरान औसतन हर दिन 14 मरीज मिले हैं, जो चिंताजनक है।
कोरोना के 21 नए संक्रमित मिलाकर अबतक 425 लोग संक्रमित हो चुके