पशुओं को विषाक्त चरी से बचाने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश-जिलाधिकारी

बस्ती 28 मई 2020 , पशुओं को विषाक्त चरी से बचाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के पशुपालकों को जागरूक करें। साथ ही मानसून आने से पहले गला घोटू बीमारी से बचाव के टीके लगवाएं।


          उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में गर्म हवाओं एवं लू का प्रकोप है, तापमान काफी बढ़ गया है। इससे सिंचाई के अभाव में चरी के सूखने एवं जहरीली होने की प्रबल संभावना रहती है, जहरीली चरी खाने से पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है। अतः इस संबंध में पशुपालकों को जागरूक करने की आवश्यकता है।


          उन्होंने कहा कि पशुओं में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पशु चिकित्सालय लाकर पशु का इलाज कराएंगे। विषाक्त चरी के सेवन से पशु की जीवन रक्षा हेतु सोडियम थायोसल्फेट दवा की उपलब्धता चिकित्सालय पर अवश्य रखें।


          उन्होंने बताया कि विषाक्त चरी से भेड़ बकरियों को भी बचाना है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम 18001805141 पर संपर्क करें या 0522-2740832 पर फैक्स करें।