पढ़ो-पढ़ाओ और अपने समाज को आगे बढ़ाओ-इ0 रियाजुद्दीन


 बस्ती। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की पावन स्थली, कबीर साहब की धरती, सिद्धार्थ जी की तपोस्थली में मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट उ0प्र0 की एक मण्डलीय बैठक सिटी मैरिज हाल दक्षिण दरवाजा बस्ती में आहूत की गयी। 

बैठक में मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव इ0 रियाजुद्दीन ने समाज में मनिहार समाज के उत्थान, शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि पढ़ो-पढ़ाओ और अपने समाज को आगे बढ़ाओ के नारे के साथ मनिहार समाज की उन्नति के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने अपने अनुभवी संदेश में मनिहार समाज की पुरानी प्रथा को समाप्त कर शिक्षा पर बल व प्रकाश डाला।

बैठक में बस्ती का इतिहास के स्वर्णिम पन्नों के इबारत से जोड़ते हुए राष्ट्रीय सचिव महफंूजुर्रहमान में कहा कि आप अपने को स्वस्थ एवं दुरूस्त रखें। शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससे किसी भी समाज का विकास किया जा सकता


है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सलाहकार मो0 शकील, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज रियाज, मो0 हसन, प्रदेश महासचिव शकील मनिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो0 सफीक, प्रदेश प्रवक्ता इब्राहीम कासमी मण्डल अध्यक्ष खुर्शीद आलम, जिलाध्यक्ष बस्ती मो0 शंहशाह आलम, संतकबीरनगर मो0 हमज़ा, जिला महासचिव मो0 अय्यूब ने कहा कि हर विरोध के वाद एक नया आयाम आता है, हम विरोध की सराहना करते हैं, जिससे हम सभी अपनी जीत का इतिहास रचते व इबारत लिखते हैं।

जिलाध्यक्ष मो0 शहंशाह आलम द्वारा मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट को पूरी तरह से मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने हाईस्क्ूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से जाकिया आलम, सुरैया, आलिया सिद्दीकी, अलीना शकील, नाज बानो आदि रहीं। 

बैठक में मुख्य रूप से वली मोहम्मद, शमसुद्दीन, अब्दुल अजीज, महमूद आलम, मो0 अकरम, मकबूल आलम, मो0 असलम, अब्दुल वाहिद, शहजाद, मो0 अनीस, जान-ए-आलम, बब्बू रजा, अनवर अली, सनाउर्रहमान, अख्तर हुसैन, रमजान, खुशी्रद आयान, शहनवाज, जुनैद, जैद, इब्राहीम, इफ्तेखार, तरन्नुम बानो, निकहत, माहे नूर, आशिया बानो, जन्नतुन्निशा, सिताबुन्निशा, शमां आरा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।