*मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के खिलाफ साज़िश विफल, ट्रस्ट की कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित
*
बस्ती, मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट का वर्चुअल बैंक 20 जून 2024 को शाम 8:00 से शुरू हुआ एडवोकेट रियाजुद्दीन मनियार की अध्यक्षता में मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय और प्रदेश की समस्त इकाइयों की सामुहिक बैठक में मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट से विश्वासघात करने वाले और साजिश रचने वालों के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में ट्रस्ट के सभी प्रमुख अधिकारियों तथा सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस तरह के षड्यंत्रकारी कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ट्रस्ट/संस्थापक की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट एक समर्पित संस्था है जो समाज के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की साजिशें ट्रस्ट की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं, ट्रस्ट की बढ़ती लोकप्रियता और सामान्य जनमानस में बढ़ती ट्रस्ट मज़बूत पकड़ से कुछ लोग लोभ में पड़ गए और कुछ लोगों को भड़काने का काम किया मगर वो लोग असफल रहे.
बैठक में उपस्थित ट्रस्ट के सभी सदस्य एकमत से इस बात पर सहमत थे कि इस तरह की साजिशें केवल ट्रस्ट के कार्यों को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाएंगी। ट्रस्ट की एकता का संकल्प का स्पष्ट संदेश दिया गया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ट्रस्ट की प्रतिष्ठा को बनाए रखने और इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियो और लोगो से बिरादरी/ट्रस्ट के हक में काम करने और किसी के भ्रम में ना आने का आह्वान किया गया।मिटिंग में मुख्य रूप से शामिल रहे, ई oरियाजुद्दीन राष्ट्रीय महासचिव , शकील अहमद राष्ट्रीय सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी, प्रोफेसर शाहिद अहमद साहब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,मुराद अली साहब राष्ट्रीय सलाहकार ,जनाब शहंशाह आलम साहब मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश परवेज अली साहब उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अहमद साहब उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ,शाहिद अनवर साहब प्रदेश सचिव एवं प्रदेश रिश्ता प्रभारी ,समी रहमानी साहब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डॉक्टर परवेज साहब प्रदेश सदस्य , कादिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,इंतजार नेशनल मीडिया प्रभारी ,अकबर अली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , मोहम्मद शाहिद रायबरेली राष्ट्रीय रिश्ता प्रभारी ,अताउल्लाह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,आमिल हुसैन, याकूब अली जौनपुर जिला अध्यक्ष , मोहम्मद अय्यूब महा सचिव आदि और भी लोग उपस्थित रहे